A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

पूरक परीक्षा देने वाले बढ़े जुलाई में मिलेगा मौका

शिवानी जैन की रिपोर्ट

पूरक परीक्षा देने वाले बढ़े जुलाई में

मिलेगा मौका

Screenshot 2024 0418 160650 2 3

सीबीएसई की ओर से घोषित परिणामों में एक चिंताजनक पहलू सामने आया है। 2025 में कंपार्टमेंट (पूरक परीक्षा) वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10 में 2024 में 1,32,337 छात्र कंपार्टमेंट में थे, जो 2025 में बढ़कर 1,41,353 हो गए। लगभग नौ हजार छात्रों की वृद्धि हुई है और प्रतिशत में 0.05% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, साल 2024 में कक्षा 12 में 1,22,170 छात्र कंपार्टमेंट में थे, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 1,29,095 हो गया। घबराएं नहीं, सुधार का मौका : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, कक्षा 12 के छात्रों को एक विषय और कक्षा 10 के छात्रों को दो विषयों में अंक सुधारने का अवसर दिया जाएगा। इन्हें मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका : यह अवसर उन छात्रों को मिलेगा जो कम्पार्टमेंट कैटेगरी में हैं और कक्षा 12 में एक विषय और कक्षा 10 में दो विषयों में असफल रहे हैं। इसके अलावा, वे छात्र भी पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 6वें या 7वें विषय से पास होकर मुख्य विषय में असफलता पाई हो या वे छात्र जो पहले ही उत्तीर्ण हो चुके हैं, लेकिन किसी विषय में अंक सुधारना चाहते हैं। पूरक परीक्षाएं जुलाई में आयोजित होंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!