
12 ब्लॉकों में एक-एक मॉडल गांव बनेगा
जनपद के 12 ब्लाकों में एक-एक मॉडल गांव बनाए जाएंगे। मंगलवार को डीएम संजीव रंजन ने जिला स्वच्छता समिति की बैठक में अफसरों को निर्देशित किया। जिला स्वच्छता समिति की बैठक में डीपीआरओ मो. राशिद ने बताया कि जिले में 1051 सफाईकर्मी हैं, जिसमें 325 सफाईकर्मी ही पंजीकृत हैं। जबकि 612 ग्राम पंचायतें, 352 ग्राम प्रधान एवं 228 सचिव भी पंजीकृत कराए गए हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी पंजीकृत हों। जिले में माह में 3 लाख से अधिक स्वच्छता शुल्क एकत्रित हुआ। प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक ग्राम को मॉडल गांव विकसित किया जाएगा। 852 ग्राम पंचायतों में से 663 में आरआरसी का निर्माण कराया गया है।




