A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़

आगामी चार दिनों तक मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं और बारिश की संभावना....

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते कुछ दिनों से जारी तेज आंधी, तूफान और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन इसके साथ सावधानी बरतने की भी जरूरत बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मध्यम वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के 19 जिलों में बिजली गिरने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खुले स्थानों पर ना रहने और मौसम से जुड़ी चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!