A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़नागपुरपेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )महाराष्ट्रस्थानीय समाचार

गौरेला पेन्ड्रा मरवाही में चल रहे हनुमान चालिसा पाठ का समापन 20 मई को

20250518 174820

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: छत्तीसगढ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में पेन्ड्रा बिलासपुर मार्ग पर पटियाला हाउस के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर में विगत 108 सप्ताह से हनुमान चालिसा का पाठ चल रहा है। 108 मंगलवार तक चलने वाले हनुमान चालिसा पाठ का शुभारंभ पेन्ड्रा बिलासपुर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर से किया गया था। 108 सप्ताह तक चलने वाले हनुमान चालिसा पाठ का समापन 20 मई 2025 दिन मंगलवार को किया जायेगा। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार इसके लिए पेन्ड्रा नगर के मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में हनुमान चालिसा समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जानकारी अनुसार हनुमान चालिसा समापन समारोह की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ के आदरणीय मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय की पत्नी श्रीमति कौशल्या साय जी होंगी। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ के प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा जी करेंगे। ज्ञात हो कि विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी , मातृ शक्ति के सहयोग से 108 मंगलवार हनुमान चालिसा पाठ का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया जी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम ही नही अपितु यह सांस्कृतिक पहल भी है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार 108 मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ के उद्यापन समारोह में भजन संध्या का भी आयोजन रखा गया है। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक अंजली यादव जी , बृजकिशोर गुप्ता जी, जूनियर लक्खा आशीष और कविसिंह जी के द्वारा मनमोहक भजन प्रस्तुत किया जायेगा। इस उद्यापन कार्यक्रम में धर्मसभा तथा महाभंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। हर्ष छाबरिया के अनुसार जिले के विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा आयोजन कराये जाने का मूल उद्देश्य धार्मिक चेतना को जागृत करना है। मंदिरों केवल पूजा-पाठ का स्थल ना मानकर मंदिरों को सामूहिक साधना शिक्षा सेवा का केंद्र स्थापित करना भी है। सभी जाति वर्ग भाषा तथा क्षेत्र से ऊपर सभी को एक सूत्र में बांधना है। इस कार्यक्रम मे विशेष अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी, तेलघानी बोर्ड मध्यप्रदेश अध्यक्ष रवि किरण जी, देशभक्ति गीत गायिका कविसिंह जी, स्वामी परमात्मानंद जी, आचार्य राकेश महाराज जी, अतुलेशवरानंद महाराज जी, स्वामी कृष्ण कामता महाराज जी, महानंद महाराज जी भी भी शामिल होंगे।इनके साथ ही विश्व हिन्दू परिषद के विभूति भूषण पांडे जी, बजरंग दल के ऋषि मिश्रा जी, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची जी, बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान जी, गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा जी, उपाध्यक्ष उपेंद्र बहादुर जी,के अलावा डॉ• ललित मखिजा जी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जीपीएम लालजी यादव जी, पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर जी,भाजपा नेता बृजलाल राठौर जी, जयप्रकाश शिवसदानी जी, गोपाल अग्रवाल जी भी हनुमान चालीसा उद्यापन समारोह में शामिल होंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!