A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेपाली

RBSE 8th Result 2025: 12 लाख से अधिक बच्चों का इंतजार खत्म! कल जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट

संवाददाता:- देवेन्द्र सुथार
RBSE 8th Result 2025: 12 लाख से अधिक बच्चों का इंतजार खत्म! कल जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट
20250525 225337 राजस्थान 8वीं बोर्ड रिजल्ट 2025: कल शाम 5 बजे जारी होगा, 12 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म!

राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है! राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कल, 26 मई को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। इस बार करीब 12.64 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट शाला दर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकेगा।
IMG 20250525 WA0096 परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित हुई थी। रिजल्ट ग्रेडिंग सिस्टम के तहत मिलेगा—A+, A, B, C, D या E ग्रेड। D तक पास, E ग्रेड आने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होगा, साइट स्लो हो सकती है तो धैर्य रखें और बार-बार ट्राय करें।
मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूल से मिल जाएगी। पिछली बार रिजल्ट 95.72% रहा था, इस बार भी बेहतरीन नतीजों की उम्मीद है।
RBSE 8th Class Result 2025 Kaise Check Kare
राजस्थान बोर्ड आठवीं कक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें
Rajasthan Board 8th Result 2025
चेक करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है RBSE 8th Class Result 2025 चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना है।
* सबसे पहले अभ्यर्थी को शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

  • इसके बाद रिजल्ट ऑप्शन में RBSE 8th Class Result 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपना रोल नंबर एवं पूछी गई जानकारी भरकर सर्च पर क्लिक करना है।
  • इससे अभ्यर्थी का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा अब अपना रिजल्ट चेक कर लेना है और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

किसी भी छात्र को नहीं किया जायेगा फेल, 100 फीसदी रहेगा रिजल्ट
आपको बता दें कि बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर की ओर से शिक्षा के अधिकार के तहत किसी भी छात्र को अनुत्तीर्ण नहीं किया जाता है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स के पेपर खराब हो गए हैं वे भी किसी भी प्रकार का तनाव न लें। बोर्ड की ओर से सभी को पास किया जायेगा। हालांकि, 33 प्रतिशत से कम अंक आने पर छात्रों को E कैटेगरी प्रदान की जाएगी और उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम में दोबारा भाग लेना होगा।

[yop_poll id="10"]
Show More

Devendra Suthar

Devendra Jangid ZEE INDIA NEWS 24*7" एक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो भारत से संबंधित ताज़ा समाचार और विश्लेषण प्रदान करता है। Helpline 9462600356
Back to top button
error: Content is protected !!