A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादमनोरंजनमौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनलाइफस्टाइलव्यापारसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

धुरकी थाना में सीमावर्ती समन्वय को लेकर हुई अहम बैठक

धुरकी थाना परिसर में शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा एवं आपसी तालमेल को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा धुरकी थाना परिसर में शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा एवं आपसी तालमेल को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में झारखंड व छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।Screenshot 2025 0620 194209

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सनावल थाना प्रभारी एसआई गजपति मिरे, डिंडो ओपी प्रभारी नवल किशोर दुबे एवं झारखंड के धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। बैठक में दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर विशेष चर्चा हुई। अवैध बालू खनन, पशु तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और सीमावर्ती अपराधियों की गतिविधियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।IMG 20250521 WA0035 2

अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं। ऐसे में दोनों राज्यों की पुलिस का समन्वय जरूरी है। इस दौरान यह भी तय किया गया कि नियमित अंतरराज्यीय समन्वय बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान तुरंत हो सके और कार्रवाई में देरी न हो। अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए संयुक्त गश्ती और विशेष निगरानी तंत्र विकसित करने पर भी सहमति बनी। धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। वहीं, सनावल और डिंडो के थाना प्रभारियों ने भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी अधिकारियों ने सीमावर्ती अपराधों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!