उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार के अकुशलता -अदूरदर्शिता से लोगों को रुला रही है बिजली- अंचल

बलिया।बैरिया से समाजवादी पार्टी के विधायक जयप्रकाश अंचल ने क्षेत्र के अस्पतालों में दवा व चिकित्सक के अभाव के साथ ही पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी बिजली व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है भाजपा सरकार की अकुशलता के कारण प्रदेशवासियों को बिजली रुला रही है।उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी व नकली केबल लगाने के चलते पुरे विधानसभा क्षेत्र मे महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है साथ ही तहसील मुख्यालय पर छह से आठ घंटेही बिजली मिल रही है।अगर जल्द ही बिजली व्यस्था ठीक नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी तो 25 हजार करोड़ रुपये की बिजली क्रय की जाती थी लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से यह सरकार बिजली का क्रय नही कर रही है।उन्होंने सरकार से प्रश्न किया कि जब बिजली खरीदी ही नही जाएगी तो आखिर कैसे किसान, कारोबारी व अन्य उपभोक्ता को कैसे 18 घंटे बिजली दे पाएंगे।शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर से बिजली खरीदी नहीं जा रही है। पिछले पांच सालों में कोई नई विद्युत उत्पादन इकाई स्थापित नहीं की गई। ऐसे में केवल आश्वासनों से कैसे बिजली मिलेगी। कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री व ऊर्जा सचिव को पत्र भेजा हूं। विधायक ने क्षेत्र में बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं पर चिता व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पतालों में दवा नही है।डॉक्टरों की कमी के कारण कही कही वार्ड ब्याय अस्पताल चला रहे हैं।गंभीर रोगी को मऊ व आजमगढ़ रेफर कर दिया जा रहा है।बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है क‍ि जयप्रकाश अंचल ने प्रदेश की बिजली व्‍यवस्‍था को लेकर सरकार पर हमला बोला है। इससे पहले भी जयप्रकाश अंचल कई बार बिजली व्‍यवस्‍था को लेकर कर हमला बोल चुके हैं।उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में ‘व्यापक सुधार’ की जरूरत है। बिजली विभाग के निजीकरण पर उतारू सरकार ये बताए कि जब उनके हाथ में नियंत्रण ही नहीं होगा तो बिजली में सुधार कैसे होंगे ?

Back to top button
error: Content is protected !!