A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

दलित महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी,पुलिस ने शुरू की जांच

IMG 20250702 WA0285दलित महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी,पुलिस ने शुरू की जांच

 

गोण्डा। जिले के थाना धानेपुर क्षेत्र के दूल्हापुर बनकट गांव में एक दलित परिवार पर दबंगों का कहर का मामला सामने आया है। आबादी की जमीन पर पन्नी और तिरपाल में रह रहे लवकुश के परिवार को चन्दन, राजन और कल्लू लगातार परेशान कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 27 जून को लवकुश की पत्नी जब घास काट रही थी, तब आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया और घर पहुंचकर अपनी सास को घटना की जानकारी दी। सास जब आरोपियों के घर शिकायत करने गईं,तो उन्होंने उनकी पिटाई कर दी। लवकुश ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि थाने में सूचना देने के बावजूद न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं। सास के मुताबिक आरोपी उन्हें तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। मामले में थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!