
प्रेस विज्ञप्ति
सतना जिला, मध्यप्रदेश
सतना में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जीतू पटवारी पर एफआईआर के खिलाफ सौंपा गया ज्ञापन-
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सतना ने पुलिस मुख्यालय सतना में प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपा।कांग्रेसजनों ने इस एफआईआर को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि जीतू पटवारी पर की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन है और यह विपक्ष की आवाज़ को दबाने का एक सोचा-समझा प्रयास है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो प्रदेश भर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद, पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, संगठन मंत्री प्रदीप समदरिया, रामशंकर पयासी, गीता सिंह परिहार, राजेंद्र गर्ग, गुरवेंद्र सिंह, नलिनेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र निगम, दिलीप जैन, बरमेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vande bharat live tv news,nagpur
Editor
Indian Council of press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015












