
फ़िरोज़ाबाद
कांग्रेसियों का प्रदर्शन, अजय राय पर FIR को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद। कांग्रेस नेता अजय राय और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई FIR के विरोध में सोमवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में फ़िरोज़ाबाद सदर तहसील परिसर में हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है। इसी क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि अजय राय पर दर्ज मुकदमा सत्ता का दुरुपयोग है और इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।
धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन SDM सदर को सौंपा, जिसमें FIR वापस लेने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश में आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।




