A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अवैध रूप से वसूली करने वाली 5 युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अविरल सविता संवाददाता

उन्नाव | नवाबगंज जैतीपुर संपर्क मार्ग पर गुरुवार को एक चौंकाने वाली हरकत सामने आई, जिसने राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मचा दिया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चर्च स्कूल के पास लखनऊ नंबर के एक ऑटो से आई पांच महिलाओं की टोली, सड़क पर खड़ी होकर ट्रक, डंपर और राहगीरों से खुलेआम अवैध वसूली कर रही थीं।

गंभीर बात ये कि ये महिलाएं खुद को किसी सहायता समूह या प्रशासनिक दल से जोड़ने की झूठी बात कर रही थीं और जबरदस्ती पैसे ऐंठ रहीं थीं। राहगीरों ने जब इसका विरोध किया तो इनका लहजा आक्रामक हो गया और माहौल डरावना बन गया।

इस पूरे घटनाक्रम की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली,नवाबगंज चौकी प्रभारी तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पांचों महिलाओं को दबोच लिया। गिरफ्तार हुई महिलाएं गुजरात के अहमदाबाद जिले की रहने वाली हैं:

• चंची वारो (27), पत्नी आकाश वारो
• काजल वारो (25), पत्नी भोन्तू वारो
• सपना वारो (30), पत्नी श्याम वारो
• खुशबू वारो (22), पत्नी कमल वारो
• रीना वारो (25), पत्नी विनोद वारो

पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 BNSS के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो शायद कोई बड़ी घटना हो सकती थी |IMG 20250724 WA0308

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!