A2Z सभी खबर सभी जिले की

सृजन एक सोच की वार्षिक बैठक संपन्न

सृजन एक सोच की वार्षिक बैठक संपन्न

सृजन एक सोच की वार्षिक बैठक संपन्न

 

 

राठ। सामाजिक संस्था सृजन एक सोच की वार्षिक बैठक शुक्रवार को नगर के तिरुपति रिसॉर्ट में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक प्रभात सक्सेना और विकास कुमार तिवारी ने की। देशभर से संस्था के विभिन्न केंद्रों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी एक साल रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 

बैठक में संस्था द्वारा बीते वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी वर्ष के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। इस अवसर पर सृजन नीर नामक एक नई परियोजना का ऐलान किया गया, जिसका औपचारिक उद्घाटन शनिवार को किया जाएगा। संस्था के प्रभात सक्सेना ने बताया ये योजना शिवांक श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में संचालित होगी। इस परियोजना के अंतर्गत आरओ वाटर प्लांट व बॉटलिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जिससे जो भी लाभ होगा वो गरीब बच्चों की शिक्षा में खर्च होगा। संस्था के संस्थापक प्रभात सक्सेना ने बताया कि सृजन एक सोच शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका जैसे क्षेत्रों में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और असम में काम करती है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य ज़रूरतमंदों तक पहुंचना और जमीनी बदलाव लाना है।

 

बैठक में संस्था के विभिन्न प्रोग्राम प्रबंधकों ने अपनी अपनी एक साल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान शालिनी तिवारी ने फीडिंग इंडिया कार्यक्रम की जानकारी दी, जिसके तहत अगले दो वर्षों तक बच्चों को पौष्टिक नाश्ता और दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। गोविंद ने शिक्षा से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। ओमशंकर प्रजापति ने ज़मीनी कार्यों के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान की व्याख्या की। बैठक के समापन पर संस्था के सह-संस्थापक विकास कुमार तिवारी ने कहा कि, हर वर्ष यह वार्षिक बैठक हमें आत्ममंथन का अवसर देती है और समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सशक्त करती है।

 

वार्षिक बैठक के दौरान डायरेक्टर राधिका प्रसाद ईडा ने सृजन के सभी वॉलेंटियर्स की समस्याओं को सुनाकर उनके निदान की बात कही। वहीं संस्था के मेंटर अश्वनी शर्मा ने सृजन टीम को और भी सामाजिक कार्य करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। विनय गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान अक्षय पवार, बाराबंकी से राज गुप्ता, दीपशिखा, शैल्या, अनामिका, कानपुर से ओम शंकर, लखनऊ से अमन , अभिषेक , बुंदेलखंड से प्रशांत चौरसिया, महेंद्र, मनीष आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!