A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक शाम रफी के नाम गीत-संगीत कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन संपन्न हुआ : दर्शक देर रात तक झूमते रहे

मो. रफी की लोकप्रियता का आलम यह है कि दशकों बाद भी उनके गाए गीत रूह को सुकून देते हैं : घनश्याम देवांगन

IMG 20250804 WA0014

IMG 20250803 211743
Oplus_17170434

भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई ने परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में एक शाम रफी के नाम गीत-संगीत कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन किया। देवांगन समाज के म्यूजिकल ग्रुप के 27 कलाकारों ने मोहम्मद रफ़ी के गाए गीतों को गाकर शानदार शमा बांधा। दर्शक देर रात तक गीतों का आनंद लेते रहे।

IMG 20250803 215713
Oplus_17170466

आरंभ में समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर संगीत मय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महान गायक मोहम्मद रफ़ी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हिंदी फिल्मों की पहचान गीत-संगीत से है और गीतों की जान थे ‘मोहम्मद रफी’। मोहब्बत के नगमे हों या बिछड़ने का दर्द, रफी साहब की आवाज ने हर इमोशन को सुरों में पिरोया। रफी की लोकप्रियता का आलम यह है कि दशकों बाद भी उनके गाए गीत रूह को सुकून देते हैं।

म्यूजिकल ग्रुप के 27 कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रभारी गायक रामगोपाल देवांगन के संयोजन में रफी के गाए गीतों को अपनी आवाज दी। कलाकारों ने रफी के गाए गीत बहारों फुल बरसाओ, छुप गए सारे नज़ारे, ये लड़का हाय अल्लाह, ये दुनिया ये महफ़िल, रिमझिम के गीत सावन गाए, आप आए बहार आईं, ये पर्दा हटा दो के बोल वाले गानों ने खूब वाहवाही बटोरी। गायक गायिकाओं में राजू देवांगन, लक्ष्मीनाथ देवांगन, रामगोपाल देवांगन, जुगलकिशोर देवांगन, कन्हैयालाल देवांगन, हरीश कुमार, हेमकैलाश देवांगन, प्रकाश देवांगन, गजेंद्र देवांगन, त्रिलोक देवांगन, शांतिलाल देवांगन, जीतेन्द्र बांकुरे, लखनलाल देवांगन, राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश कुमार, होमलाल देवांगन, गजेंद्र चंचल, चन्द्रप्रभा देवांगन, युक्ती देवांगन, पायल देवांगन, चंचल देवांगन, माहेश्वरी देवांगन, सारिका देवांगन, सरिता देवांगन, विनीता देवांगन आदि ने अलग अलग तरह के 20 एकल एवं 7 युगल गीत गाए।

IMG20250803182932
oplus_262178

इस अवसर पर देवांगन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, सचिव विनोद देवांगन, कोषाध्यक्ष गजेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष गण त्रिलोक सिंह, टेसूराम देवांगन, दिनेश कुमार , सत्यपाल देवांगन आदि सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे। संचालन एवं आभार रामगोपाल देवांगन ने किया।

IMG 20250803 215922
Oplus_17170466
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!