A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

शेखुपुर में करंट लगने से तीन पशुओं की मौत, किसान यूनियन ने की मुआवजे की मांग

शेखुपुर में करंट लगने से तीन पशुओं की मौत, किसान यूनियन ने की मुआवजे की मांग

फिरोजाबाद।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर नेपई में 3 जुलाई की रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 11,000 वोल्टेज के बिजली पोल से करंट फैलने के कारण तीन पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

हादसे की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (भानू) का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा। जिला अध्यक्ष दीपक सोलंकी के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना विद्युत विभाग की लापरवाही का नतीजा है और इससे गरीब किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुंदर यादव, अर्जुन चौधरी, डॉ. हेमंत यादव, अमित उपाध्याय, शानू खान, योगेश यादव, गौरव यादव, प्रमोद यादव, गुलशन ठाकुर, राहुल ठाकुर, धर्मेंद्र यादव, अज्जू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित किसान को न्याय दिलाने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विद्युत विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती तो यह हादसा टल सकता था। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!