
- अजीत मिश्रा (खोजी)
।। मालवीय रोड स्थित सीएससी ऑफिस पर आधार ऑपरेटर गायब, घंटों खड़ी जनता परेशान।।
बस्ती यूपी ।। जिले के मालवीय रोड स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर आधार कार्ड बनाने और संशोधन कराने पहुंचे लोग आज फिर घंटों खड़े रह गए। सुबह से लंबी कतार में लोग इंतजार करते रहे लेकिन ऑफिस का दरवाजा बंद रहा और आधार ऑपरेटर का कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों व शहरी उपभोक्ताओं का कहना है कि यह स्थिति कोई पहली बार नहीं हुई। बीते कई दिनों से लोग चक्कर काट रहे हैं, लेकिन न तो आधार बन पा रहा है और न ही पहले बने आधार में संशोधन। मौके पर न तो कोई कर्मचारी मिलता है और न ही कोई कांटेक्ट नंबर उपलब्ध है। मीडिया की पड़ताल में भी आधार ऑपरेटर नदारद।
जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि सीएससी ऑफिस बंद था। वहां घंटों से खड़े लोग नाराज़गी जताते हुए कह रहे थे कि सरकारी दावों के बावजूद जमीनी हकीकत यह है कि आधार केंद्रों पर गंभीर लापरवाही चल रही है। डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से संपर्क नहीं इस पूरे मामले में जब डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राहुल सिंह से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं लगा। इससे लोगों का आक्रोश और भी बढ़ गया है। लोगों का सवाल सरकार कब लेगी संज्ञान? लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर सरकार और प्रशासन कब तक आंखें मूंदे बैठे रहेंगेआधार जैसे जरूरी दस्तावेज के लिए आम जनता को घंटों परेशान होना पड़ रहा है।












