A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

पुरी- उधना -पुरी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी

22सितंबर से यह ट्रेन 10 फेरों मे चलाई जायेगी

20250831 202423 1
व ++++++++++×+×××××××××+××××××××+×20250901 120818 नागपुर, सोमवार 01 सितंबर 2025- त्योहारों का मौसम भी शुरू हो चुका है। अभी गणेशोत्सव चल रहा है। इसके बाद दुर्गा पूजा आने वाली है। त्योहारों के समय में बसों ट्रेनों मे भी यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। त्योहारों के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कन्फर्म सीट के साथ यात्रा के लिए पुरी उधना पुरी के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार यह ट्रेन 22 सितम्बर से लेकर 24 नवंबर 2025तक कुल 10 फेरों के साथ चलाई जायेगी। ट्रेन का विवरण इस प्रकार है-: ट्रेन क्रमांक- 08471- पुरी -उधना-पुरी पूजा स्पेशल चलने का समय- प्रति सोमवार :सुबह के 06:30बजे पुरी से चलकर – खुरदा रोड, भुवनेश्वर, ढेंकनाल, अंगुल, सम्बलपुर, झारसुगुड़ा,बिलासपुर, रायपुर,नंदुरबार, व्यारा, चलथान, होते हुए अगले दिन दोपहर में02:00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी । ट्रेन क्रमांक-08472-उधना- पुरी पूजा स्पेशल प्रति मंगलवार (23 सितम्बर से 25नवंबर2025तक), ट्रेन चलने का समय उधना से शाम 05:00बजे यह ट्रेन- चलथान, व्यारा, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, अकोला, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर, अंगुल, ढेंकनाल, भुवनेश्वर, खुरदा रोड होते हुए अगले दिन रात मे 10:45 बजे पुरी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच -02एसएलआरडी, 04 सामान्य कोच, 07 स्लीपर कोच, 04 एसी 3 कोच, 02 एसी02 कोच रहेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!