A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुरानी रंजिश को लेकर दुकान अंदर घुसकर मारपीट करने वाला 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

जिला ब्यूरो चीफ सुखदेव आजाद

(जाजगीर चापा नवागढ़)
प्रार्थी के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.09.2025 को प्रार्थी अपने दुकान में बैठा था तभी दीपक तिवारी आया और पूछा कि तुम्हारा लड़का कहां है तब प्रार्थी के बताया कि बाजार गया हुआ है तब दीपक तिवारी तुम और तुम्हारे लड़के ने मिलकर हमें पहले जेल भेजा था न्यायालय हमारे हाथ में है इसलिए हम लोग छूट कर आए हैं कहते हुए आज तुझे जान से मार देंगे साले की धमकी देकर दोनों मिलकर हाथ मुक्का और लात से मारपीट करते हुए दुकान से खींचकर बाहर निकाल कर मारपीट किए हैं की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 364/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व तत्काल कार्यवाही करते हुवे आरोपी (1) दीपक तिवारी उम्र 22 वर्ष निवासी सेमरा (2) कमलेश तिवारी उम्र 46 वर्ष निवासी सेमरा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा, आरक्षक राजू कश्यप, हेमंत साहू, अंजनी कश्यप एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!