A2Z सभी खबर सभी जिले की

नल जल योजना का पाइप लीकेज होने से ग्रामीण परेशान

IMG 20250907 WA0013

विंढमगंज सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_

थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग व बंद पड़े प्राइमरी विद्यालय के बाउंड्री से सेट हर घर नल जल योजना के द्वारा बिछाए गए पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण बीते एक सप्ताह से अनवरत पानी का बहाव होने से रोड की पटरी व मुडिसेमर जाने वाले मार्ग कीचड़ से तब्दील हो गया है। जिससे आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद ग्रामीण हर्षित प्रकाश ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जहां एक ओर सरकार के द्वारा जल ही जीवन है का नारा देकर जल को बचाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही है वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री का महत्वपूर्ण हर घर नल जल योजना में ठेकेदारों के द्वारा घोर लापरवाही के कारण पाइपलाइन से बीते एक सप्ताह से लगातार पानी का बहाव हो रहा है जिसके कारण उक्त स्थान पर दलदल सा स्थिति बन गई है आए दिन आने जाने वाले राहगीर अपनी मोटरसाइकिल से फंसकर गिर रहे हैं परंतु पाइपलाइन बिछाए हुए संबंधित ठेकेदार के कर्मचारी के द्वारा पानी के लीकेज को बंद करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं आकर्षित ग्रामीणों में अमरेश केसरी, जलील, मनोज हलवाई, पप्पू केसरी, इमरान, सुभाष शर्मा, इत्यादि लोग मौजूद थेIMG 20250907 WA0013

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!