गोटवा में धड़ल्ले से चल रहे अवैध आरा मशीन पर नही हुई कार्यवाही
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। वन रेंज बस्ती सदर व फुटहिया चौकी प्रभारी की मिलीभगत से गोटवा में धड़ल्ले से चल रहे अवैध आरा मशीन पर नही हुई कार्यवाही।।
💫राम किशोर नामक व्यक्ति वन विभाग बस्ती सदर व नगर पुलिस की मिलीभगत से चला रहा है अवैध आरा मशीन।
बस्ती सदर -बस्ती।। पूर्व में कई बार उड़ाका दल की टीम ने गोटवा में संचालित अवैध आरा मशीन पर की गई थी कार्यवाही। उड़ाका दल की टीम ने गोटवा में संचालित अवैध आरा मशीन को था उखड़वाया , भविष्य में अवैध आरा मशीन को संचालित न करने की संचालक राम किशोर को दी थी चेतावनी। वन विभाग के कर्मचारियों व नगर पुलिस की लापरवाही से अवैध आरा मशीन संचालक राम किशोर धड़ल्ले से चला रहा अवैध आरा मशीन। राम किशोर अवैध आरा मशीन संचालक प्रतिबंधित लकड़ियों की बड़ी बड़े पैमाने पर कर रहा लगातार चिरान। राम किशोर वन विभाग व पुलिस के सहयोग से अवैध आरा मशीन संचालित करने व प्रतिबंधित पेड़ों की कटान कराने में है सफल।
बस्ती जिले के वन रेंज बस्ती सदर के अन्तर्गत गोटवा में अवैध संचालित आरा मशीन से जुड़ा मामला ।









