
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। नशे में धुत खाकी का कहर! व्यवसायी की पिटाई, ढाबा मालिक तक को धमकाया – बारा थाने की दबंगई पर उठे गंभीर सवाल” नए थानाध्यक्ष के आते ही बढ़ा पुलिसियों का आतंक।।
💫नशे में खाकी का नंगा नाच, सिपाही बना जनता का दुश्मन :: डीएम व डीसीपी से न्याय की गुहार, पूरे जिले में मामला बना चर्चा का विषय।
💫थाना बारा की रसूखदारी एवं जबरन वसूली का मामला आयें दिन पीड़ितों द्वारा खबरें प्रकाश में आया करती है।
बारा/प्रयागराज। यमुनापार क्षेत्र में कानून की रक्षा करने वाली खाकी वर्दी जब शराब के नशे में धुत होकर जनता पर अत्याचार करने लगे तो आम नागरिक आखिर किससे सुरक्षा की उम्मीद करे? प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र से ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे की छवि पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। ढाबे पर पहुँचा नशे में धुत सिपाही, गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद ग्राम सभा गोंदलापुर (छिड़ी) निवासी परिवहन व्यवसायी विनोद कुमार ने बताया कि 3 सितम्बर की रात करीब 10 बजे वह उमापुर स्थित होटल प्लाज़ा ढाबे पर भोजन कर रहे थे। तभी थाना बारा का सिपाही आनंद शुक्ला नशे की हालत में वहाँ पहुँचा। आते ही उसने बिना वजह गाली-गलौज शुरू कर दी और ढाबा मालिक से अभद्रता की। ढाबे का माहौल डर और खौफ से भर गया, मालिक व स्टाफ दहशत में आ गए। व्यवसायी को बेरहमी से पीटा, थाने ले जाकर भी नहीं रुका जुल्म व्यवसायी विनोद कुमार का आरोप है कि गाली- गलौज के बाद सिपाही ने उन्हें लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने ले आया। थाने पहुँचते ही पिटाई का सिलसिला फिर दोहराया गया और उनकी जेब में रखे रुपये भी छीन लिए गए। यही नहीं, धमकी दी गई – “अगर शिकायत की तो गांव लौटने नहीं दूंगा, जान से मार दूंगा।” नए थाना प्रभारी की तैनाती के बाद बढ़ा आतंक स्थानीय चर्चाओं में यह सवाल उठने लगे हैं कि नए थानाध्यक्ष के आने के बाद बारा थाने में दबंगई का ग्राफ और तेज़ क्यों हो गया है। थाने में न्याय मांगने वालों को सुरक्षा देने के बजाय खौफ का माहौल झेलना पड़ रहा है। आरोप यह भी है कि पुलिस अब कानून की रखवाली के बजाय आमजन को डराने- धमकाने में जुटी है। उच्च अधिकारियों तक पहुँची गुहार पीड़ित व्यवसायी ने जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा और पुलिस कमिश्नरेट से सीधे न्याय की गुहार लगाई है। नागरिकों को भरोसा है कि डीसीपी यमुनानगर, जो अपनी सख्त कार्यशैली और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं, दोषी सिपाही पर तत्काल कठोर कार्रवाई करेंगे और थाने की बिगड़ी छवि को सुधारेंगे। जिलेभर में चर्चा – क्या मिलेगी खाकी को सजा?
यह मामला अब जिलेभर में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुका है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या शराब के नशे में धुत खाकी पर गाज गिरेगी या यह मामला भी रसूख और दबाव के चलते रफा-दफा कर दिया जाएगा। फिलहाल पूरे प्रयागराज एवं बारा थाना क्षेत्र की निगाहें इस प्रकरण पर टिकी हुई हैं।















