

धनबाद
कतरास _ जोगता थाना पुलिस ने फरार आरोपी अजय रवानी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह इश्तहार चिपकाए हैं। पुलिस ने लोगों से आरोपी के संबंध में सूचना देने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार अजय रवानी, पिता बद्री रवानी, निवासी भटमुरना, माथाडीह, थाना कतरास, जिला धनबाद के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए), 26(1) और 35 के तहत मामला दर्ज है। अदालत ने मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, लेकिन आरोपी अब तक गिरफ्त में नहीं आया है।
पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी जानबूझकर फरार है और आर्म्स एक्ट की धारा 40 के तहत खुद को छिपा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर इश्तहार चिपकाए हैं।
[yop_poll id="10"]






