उत्तर प्रदेशकुशीनगर

चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, विशुनपुरा पुलिस को मिली सफलता

कुशीनगर। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विशुनपुरा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को दबोच लिया।

थाना पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 249/2025 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रामध्यान पुत्र पूरन निवासी बरवा बभनौली थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता, क्राइम इंस्पेक्टर अनिल सिंह यादव, उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह, हेड कांस्टेबल बैष्णो प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार सिंह तथा कांस्टेबल अनूप कुमार शामिल रहे।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!