उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बस्ती में होगा आगमन

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बस्ती में होगा आगमन ।।

बस्ती – उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी का दिनांक 12 सितम्बर 2025, शुक्रवार को बस्ती आगमन प्रस्तावित है। उप मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और उमंग का वातावरण है। कार्यालय प्रमुख अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि इस अवसर को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियाँ प्रारम्भ कर दी गई हैं।

कार्यक्रम विवरण: उप मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा – प्रातः 10:00 बजे लखनऊ स्थित लामार्टीनियर ग्राउंड से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान। 10:55 बजे पुलिस लाइन बस्ती में हेलीकाप्टर का लैंड करना। पुलिस लाइन से स्टाफ कार द्वारा 11:00 बजे पुराने डाकखाना स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पहुचेंगे।

🤙इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री जी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तीन चरणों में बैठकें करेंगे:

1. कोर कमेटी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक।

2. पार्टी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श।

3. मोर्चा, प्रकोष्ठ तथा अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद।

इन बैठकों के बाद उप मुख्यमंत्री जी जनपद स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा तत्पश्चात प्रेस वार्ता करेंगे। दिनभर के कार्यक्रम के अंतर्गत वह हर्रैया में आयोजित कजरी महोत्सव में भी भाग लेंगे।

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि उप मुख्यमंत्री जी का बस्ती में आगमन भाजपा के लिए गौरव का क्षण है। यह पहला अवसर होगा जब कोई उप मुख्यमंत्री सीधे भाजपा कार्यालय में पहुँचकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह सौभाग्य का विषय है और इसे भव्य बनाने के लिए कार्यालय पर सजावट, स्वागत व्यवस्थाएँ एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। पुलिस लाइन से भाजपा कार्यालय तक मार्ग में जगह-जगह होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं ताकि कार्यक्रम अनुशासन और उत्साहपूर्वक संपन्न हो।

Back to top button
error: Content is protected !!