

दुमका:आसनसोल मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को दुमका रेलवे स्टेशन क निरीक्षण किया। इस दौरान दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड हटाने की मांग को लेकर पिछले पचास सप्ताह से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में आंदोलनकारियों ने मांग किया है कि दुमका रेलवे स्टेशन से महज पचास से सौ गज की दूरी पर ही रसिक पुर मोहल्ला है। जब से कोयला रैक यहां बनाया गया है तभी से ग्रामीण कोल साइडिंग को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसका कारण बताते हुए आंदोलनकारियों ने कहा है कि कोयला साइडिंग से हो रहे प्रदुषण के कारण हजारों लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कोल साइडिंग से आस पास के दर्जनों शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे के साथ बड़े बुजुर्ग बुरी तरह से प्रभावित हैं। आंदोलनकारियों ने कहा है कि कोयला साइडिंग के मामले में बीजीआर कंपनी द्वारा सारे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बावजूद आम जनता के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने साफ साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड को स्थांतरित नहीं किया जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में रवि शंकर मंडल , हेमंत श्रीवास्तव और अभय गुप्ता,डिस्को मंडल ,श्यामदेव हेंब्रम, विकास कुमार,जिमी यादव के साथ अन्य उपस्थित थे।





