A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

छग राज्य के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी मे जीपीएम जिले में रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है

मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची के मुख्य आतिथ्य मे रजत जयंती महोत्सव

20251010 093917वंदेभारतलाइवटीव न्युज/समृद्धभारत पेपर +++++गौरेला पेन्ड्रारोड, शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 +++++

छत्तीसगढ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ राज्य निर्माण रजत जयंती की इस कड़ी में जीपीएम जिला प्रशासन के द्वारा आज शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को पेन्ड्रा के असेंबली हॉल मल्टीपरपज स्कूल में छत्तीसगढ राज्य रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देना, रोजगार स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है। छत्तीसगढ निर्माण रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ देवी मां सरस्वती, भगवान विश्वकर्मा, और छत्तीसगढ महतारी के चित्रों पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित करने के साथ किया गया। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एल्यूमिनी कीट कौशल प्रशिक्षित युवाओं को ऋण संबंधी जानकारी , कौशल प्रशिक्षण से संबंधित विभागीय संगोष्ठी जैसे प्रमुख कार्यक्रम थे। महोत्सव के इस अवसर पर बीस कौशल प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। 20251010 181824 छत्तीसगढ राज्य निर्माण रजत जयंती महोत्सव औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला पेन्ड्रा मरवाही के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित किया गया । महोत्सव के मुख्य अतिथि मरवाही विधानसभा के विधायक प्रणव कुमार मरपची जी ने महोत्सव मे शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा साथी अपना स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। मरवाही विधायक प्रणव कुमार जी ने युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर गौरेला नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे जी ने कहा कि देश का भविष्य हमारे युवा साथियों के कंधों पर है। मुकेश दुबे जी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना आज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने स्वयं के रोज़गार खोलने मे सक्षम करती है। महोत्सव के इस अवसर पर जीपीएम जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह जी , जिला पंचायत के सीईओ मुकेश रावटे, नगरपालिका परिषद पेन्ड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान जी, जनपद पंचायत मरवाही की अध्यक्ष जानकी खुसरो जी, जनपद सदस्य सविता भानू, जीपीएम जिला उप कलेक्टर आकांक्षा पाण्डेय जी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा जी, सहित बड़े तदाद में छात्र छात्राएं और शिक्षकगण भी मौजूद रहे। 20251010 181841 20251010 181856

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!