A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिछत्तीसगढ़

भारतीय किसान संघ ने अब छग प्रदेश सरकार के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

संघ की ईकाई ने 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया ऐलान

20251010 093917वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत पेपर
++++ छत्तीसगढ, शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 ++++++
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों से जुड़े हुए माने जाने वाले भारतीय किसान संघ ने अब छत्तीसगढ राज्य सरकार के खिलाफ भी अपना मोर्चा खोल दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान संघ की छत्तीसगढ ईकाई ने 13 अक्टूबर 2025 को रायपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। जानकारी अनुसार किसान संघ ने छत्तीसगढ राज्य सरकार के समक्ष नौ सूत्रीय मांग रखी है। किसान संघ ने यह चेतावनी भी दी है कि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो फिर आन्दोलन और अधिक तीव्र होगा। भारतीय किसान संघ का कथन है कि सरकार की किसान संबंधी नीतियां अब केवल कागजों मे ही रह गई हैं, किसानों को लेकर जो भी वादे किए गए थे वे पूरे नहीं किए गए। आधी बिजली योजना, को दुबारा लागू करना, कृषि पंपों के लिए 24 घंटे बिजली की सप्लाई देने, पिछली सरकार की न्याय योजना की बकाया चौथीं किश्त दीपावली से पूर्व देने और धान खरीदी का समर्थन मूल्य 3100 रू के साथ 186 रूपय का बोनस राशि जोड़कर देने की प्रमुख मांगे भी शामिल की गई हैं। कृषि उन्नत योजना के तहत गन्ना फसलों को शामिल किए जाने , खाद की कालाबाजारी को रोकने, सहकारी समितियों में खाद का भंडारण सुनिश्चित करने, आदि मुद्दों को लेकर भी भारतीय किसान संघ ने छग सरकार से जवाब मांगा। प्राप्त जानकारी अनुसार किसान संघ के इस पूरे आन्दोलन को कांग्रेस पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!