हाथरस जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड पर हो रहे 135 वे कंस वध श्री कृष्णा_बलराम प्रस्थान की मधुर लीला मैं पहुंचे नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा जहां मंत्री के आगमन पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला एवं वूके देकर मंत्री का स्वागत किया इसके बाद रामलीला ग्राउंड स्थित बंगाली गली में बन रहे श्री कृष्ण राधा के प्राचीन मंदिर में मंत्री ने विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर कार्यक्रम में पहुंचे, जहां पर लोगों ने तस्वीर एवं दुपट्टा पहना कर मंत्री का स्वागत किया। मंच पर कृष्ण राधा की झांकी ने अपने नृत्य एवं भजनों की ध्वनि से मंत्री का मन मोह लिया।वहीं प्रशासन ने मंत्री के आगमन को लेकर बाजार को बंद करा कर रखा गया,और बेरी केडिग लगाकर मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। सबसे पहले मुकुल उपाध्याय ने सभा आपको संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संचालक प्रशांत शर्मा एवं उनकी पत्नी की प्रशंसा करते हुए,कहां की इतने भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने पर उनका धन्यवाद किया।इसके बाद मुकुल उपाध्याय ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री रहे पंडित रामवीर उपाध्याय की उपलब्धियां गिनाते हुए,कहां कि मेरे बड़े भाई रामवीर उपाध्याय ने ऊर्जा मंत्री रहते हुए हाथरस की जनता को कभी भी लाइट की समस्या नहीं होने दी,लेकिन आज के दौर में हाथरस की जनता लाइट से काफी परेशान है।नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम कार्यक्रम संचालक प्रशांत शर्मा और उनकी पत्नी का दिल से आभार प्रकट किया और कहा कि इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने पर मैं प्रशांत शर्मा और उनकी पत्नी को दिल से बधाई देता हूं।इसके बाद मंत्री ने मंच पर उपस्थित सांसद विधायक की उपलब्धियां भी गिनाई,इसके बाद मंत्री ने कंस के बध और कृष्ण की लीलाओं जनता को संबोधित करते हुए अवगत कराया। वही मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुकुल उपाध्याय भी उनके छोटे भाई जैसे हैं जिस तरह से उन्होंने अपने बड़े भाई रामवीर उपाध्याय की प्रशंसा की है उस प्रशंसा के वह सच में हकदार हैं।आज भी मैं हाथरस मथुरा अलीगढ़ आगरा राजस्थान जहां भी जाता हूं वहां पर जब रामवीर उपाध्याय के नाम की चर्चा होती है तो उनके विकास कार्य के बारे में लोग तरह की बातें करके उनकी प्रशंसा करते हैं। मंत्री ने कहा की मुकुल उपाध्याय ने जो बिजली की समस्या बताई हैं, उनका समाधान में विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलकर कराऊंगा।
मतदाता सूची में 150 फर्जी नाम जोड़ने का आरोप, एसडीएम ने गठित की जांच टीम
13/03/2026
14 मार्च को नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी जिले में कुल 41 खण्डपीठों का गठन किया
13/03/2026
स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *वर्षा जल की एक-एक बूंद का हो संरक्षण* *ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी चलाएं अभियान की गतिविधियां* *19 मार्च से प्रारंभ होगा प्रदेश व्यापी अभियान*
13/03/2026
हाथरस सिकंद्राराऊ
13/03/2026
लोकयुक्त पुलिस की बड़ी कारवाई रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा महिला पटवारी को
13/03/2026
ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल, डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से सभी को मिला उपचार
13/03/2026
मकरोनिया को आदर्श टाउन बनाने की दिशा में कदम,विधायक लारिया ने दी 45 लाख के विकास कार्यों की सौगात
13/03/2026
मध्यप्रदेश में महिलाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित, स्वतंत्रता से सभी कार्य करे- बाइक राइडर्स
13/03/2026
अनियमितताओं और अनुशासनहीनता पर दो प्रार्चाय व एक शिक्षक निलंबित
13/03/2026
जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय द्वारा आज ग्राम पंचायत मोहनपुर, विकास खण्ड पहाड़ी में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!