A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमहोबामहोबा

महोबा पुलिस का बैंक सुरक्षा चेकिंग अभियान, ग्राहकों को किया जागरूक

लक्ष्मी कान्त सोनी

महोबा पुलिस का बैंक सुरक्षा चेकिंग अभियान, ग्राहकों को किया जागरूक

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपदभर में बैंक सुरक्षा को मजबूत बनाने हेतु विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

पुलिस टीमों द्वारा बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, अग्निशामक यंत्रों एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की सघनता से जांच की गई। साथ ही बैंक परिसर के बाहर खड़े वाहनों की भी विस्तृत चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने बैंक में मौजूद आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें साइबर फ्रॉड, धोखाधड़ी, जालसाजी, ठगी व टप्पेबाजी से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों के प्रति जागरूक किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी चेकिंग भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!