A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमहोबामहोबा

महोबा पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, महिलाओं को किया जागरूक

लक्ष्मी कान्त सोनी

महोबा पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, महिलाओं को किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय महोबा में जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत एसपी महोबा ने महिला फरियादियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, अधिकारों तथा शिकायत दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने, मदद मांगने और न्याय पाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

महोबा पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की यह पहल सराहनीय कदम मानी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!