A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मकरोनिया नगर पालिका परिषद में किया गया गीता पाठ का सामूहिक वाचन

IMG 20251201 WA0111

IMG 20251201 WA0110

IMG 20251201 WA0128सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गीता जयंती के पावन अवसर पर, नगर पालिका परिषद मकरोनिया प्रांगण मे भगवत गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक वाचन किया गया। यह विशेष आयोजन श्लोकों की गूँज ने पूरे स्थान को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुवात नगर पालिक परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार नगर पालिका पार्षद गण सी एम ओ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की पंडित के द्वारा गीता पाठ की महत्ता और उसके जीवन-दर्शन पर विस्तृत जानकारी दी। गीता के 15वें अध्याय का पंडित जी के द्वारा वाचन किया गया, जिसमें समस्त जनप्रतिनिधियों अधिकारी गण छात्र छात्राओं ने साथ मिलकर श्लोकों का उच्चारण किया। नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीता केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन की दिशा देने वाला मार्ग-दर्शक है। अध्यक्ष ने गीता के विभिन्न अध्यायों का नियमित अभ्यास करने और उसके उपदेशों को आचरण में उतारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका पार्षद गण बलवंत सिंह ठाकुर , विवेक सक्सेना, निशांत आठिया, सोनू यादव, कमलेश कुशवाहा, बंटी राठौर मकरोनिया स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमति संगीता सिंह, भगवान दास मासाब , पूनम साहू, Entry विशाल साहू, श्रीमति सुधा शर्मा, श्रीमति उमा रजक, श्रीमति पुष्पा ठाकुर , श्रीमति रश्मि अहिरवार मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा उपयंत्री श्रीमति वर्षा साहू नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन उपरांत सभी छात्र-छात्राओं को प्रसाद वितरण किया गया और उन्हें गीता के उपदेशों—सत्य, संयम, कर्तव्य-पालन और सदाचार का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!