बिहारदरभंगा

दरभंगा में 92 योजनाओं की बड़ी समीक्षा, डीएम हुए सख्त

दरभंगा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शहरी समग्र विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, 92 चल रही योजनाओं और बस स्टैंड व नाला निर्माण की प्रगति पर चर्चा।

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता मुख्य चर्चा का केंद्र रहे।

जिलाधिकारी ने बुडको के कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी चयनित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी कि जिले के 11 नगर निकायों में कुल 92 योजनाएं चल रही हैं, जिनमें नगर निगम क्षेत्र की 49 योजनाएं भी शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 104 योजनाओं का चयन किया गया है, जिनमें से 102 को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

बैठक में नगर निगम दरभंगा के तीनों तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के निर्माण के लिए निविदा एक सप्ताह के भीतर जारी की जाएगी और 18 महीनों में इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। जिलाधिकारी ने नाला निर्माण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि राज मैदान क्षेत्र में पानी का जमाव न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी योजना में गुणवत्ता से समझौता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। लंबित निविदाओं को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में पथ निर्माण, नाला निर्माण, जल निकासी, पोखर घाट सहित विभिन्न शहरी विकास योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि ये कार्य सीधे तौर पर आम जनता की सुविधा और शहर के समग्र विकास को प्रभावित करते हैं, इसलिए शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को नियमित अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने और प्रगति की निगरानी सख्ती से करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बुडको के कार्यपालक अभियंता, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!