A2Z सभी खबर सभी जिले की

घर खर्च बढ़ा तो चोर बन गया लैब टेक्नीशियन तीन बाइक चोरी कर झाड़ियों में छुपाई, बेचने से पहले ही पकड़ा गया।

घर खर्च बढ़ा तो चोर बन गया लैब टेक्नीशियन तीन बाइक चोरी कर झाड़ियों में छुपाई, बेचने से पहले ही पकड़ा गया।

पाली पुलिस ने एक बाइक चोर को पकड़ा जिसने एक दो नहीं तीन वाहन चोरी कीए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो बाइक एक स्कूटी बरामद की आरोपी पढ़ा लिखा लैब टेक्नीशियन है। पूछताछ में बताया कि घर खर्च ज्यादा होने और सैलरी कम होने के चलते उसने बाइक चोरी करना शुरू किया। पाली ट्रांसपोर्ट नगर थाने के थानेदार हनुमत सिंह सिसोदिया ने बताया कि पाली शहर के लोडिया पाल स्थित मामा भांजा दरगाह के बाहर से 12 सितंबर को घासीवाड़ा निवासी सलीम पुत्र भाऊजी घोसी की बाइक चोरी हो गई थी। उसने कोतवाली थाने में इसको लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जोधपुर पहुंची पुलिस। मामला दर्ज होने पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी नजर आया। फुटेज के आधार पर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर जोधपुर आरोपों के घर तक पहुंची और उसे पड़कर पाली लाई आरोपी को पकड़ने में कांस्टेबल सूरज चौधरी की मुख्य भूमिका रही। जोधपुर में निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन। 33 वर्षीय आरोपी धनराज पुत्र चतरा राम रेगर मूल रूप से पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के खारड़ा की ढाणी गाजनगढ़ का रहने वाला है। जो वर्तमान में जोधपुर की मगरा पुंजला माता का थान क्षेत्र में रहता है। जो जोधपुर की एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का काम करता है। प्रारंभिक पुछताछ में बताया कि उसकी सैलरी ₹14000 है और घर खर्च ज्यादा इसलिए बाइक चोरी करना शुरू की। खेत में छुपाई तीनों बाइक पुलिस ने की बरामद। आरोपी ने पाली के बांगड़ अस्पताल काम्प्लेक्स के बाहर से, लोडिया पाल से और मडिया रोड पर एक बैंक के बाहर से वाहन चोरी करना स्वीकार की। तीनों बाइक आरोपी जोधपुर ले गया फिर उसे बेचने के लिए वापस पाली लाया और अपने गांव के पास खेत में झाड़ियां में छुपा दी ताकि ग्राहक मिलने पर उसे बेच सकें। आरोपी बाइक बेचता इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।IMG 20260111 094028 IMG 20260111 094015 IMG 20260111 093922

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!