A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिक्रिकेटखेलगढ़वाझारखंडदेशमनोरंजनराजनीति और प्रशासनलाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकार

प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को 73 रन से हराया।अनुज बने मैन ऑफ द मैच

श्री बंशीधर नगर/ प्रखंड के अधौरा में आयोजित एक मैत्री क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को 6 विकेट से हरा दिया।टी डी एम कॉलेज मैदान में आयोजित इस मैत्री क्रिकेट मुकाबले में प्रशासन के तरफ से अनुज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ श्री बंशीधर नगर/ प्रखंड के अधौरा में आयोजित एक मैत्री क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को 6 विकेट से हरा दिया।टी डी एम कॉलेज मैदान में आयोजित इस मैत्री क्रिकेट मुकाबले में प्रशासन के तरफ से अनुज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।12 ओवर के इस मुकाबले का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव तथा झामुमो नेत्री किरण देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रशासन एकादश के कप्तान उपेन्द्र कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।जिसमें प्रशासन की तरफ से अनुज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 112 रन की पारी खेली।वही प्रशासन की तरफ से प्रभात ने 42 रन बनाए। पत्रकार एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने 5 तथा श्यामबच्चन ने 1 विकेट झटके। बल्लेबाजी करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम 12 ओवर खेलकर 118 रन पर ही सिमट गई।पत्रकार की ओर से बबलू ने 56,रंजीत ने 16 नीलू चौबे ने 11 तथा प्रवीण ने 10 रन का योगदान दिया।विजेता टीम के कप्तान उपेन्द्र कुमार को शारदा महेश तथा किरण देवी ने ट्रॉफी प्रदान की। प्रशासन के कप्तान थाना प्रभारी उपेन्द्र ने बताया कि क्रिकेट से हमारा शारीरिक विकास तथा मानसिक विकास होता है,हम सभी को एक टीम की तरह काम करना तभी जा कर आगे बढ़ पाएंगे। यह मैत्री मैच युवा वर्ग को जागृत करने तथा नशा से दूर रहने के तहत आयोजित किया गया था। जिसमें दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।उपेन्द्र ने ऐसे आयोजनों को आपसी सौहार्द बढ़ाने वाला बताया।इस अवसर पर प्रशासन की तरफ से नगर,केतार,भवनाथपुर,तथा धुरकी के थाना प्रभारी मौजूद थे।वही मुख्य अतिथि के रूप में शारदा महेश प्रताप देव,किरण देवी,बिरला ओपन माइंड्स के निदेशक मनीष सिंह कमेटी के सदस्य अमन,विकाश,राहुल,विवेक,रोहित,नवीन,संदेश,गोलू,दीपक इत्यादि मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!