मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन.

FB IMG 1768210299648 FB IMG 1768210305378 FB IMG 1768210332065 FB IMG 1768210320046

  • स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राज्यमंत्री विधायक कलेक्टर,एसपी ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कर।

मुख्यमंत्री के उद्बोधन को रेडियो प्रसारण के माध्यम के माध्यम से सुना गया।

सिंगरौली 12 जनवरी 2026:: स्वामी विवेकानंद जी जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कर के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के मुख्य आतिथि में एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह , देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम, प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह , नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह के गरिमामय उपस्थित में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् ,स्वामी विवेकानंद जी की वाणी तथा डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री के उद्बोधन को रेडियो प्रसारण के माध्यम से सुना गया। तत्पश्चात सामूहिक सूर्य नमस्कर, प्रणायम एवं योग अभ्यास किया गया । कार्यक्रम के दौरान योगा गुरु श्याम सुंदर शाह, रामचंद्र यादव ने योगा अभ्यास कराया । योग अभ्यास में पार्षद सीमा जायसवाल ,आशीष बैस , अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डॉ. आर डी पाण्डेय , महर्षि पतंजलि योगा स्पोर्ट्स क्लब ,अखिल विश्व गायत्री परिवार, प्रजापति ब्रह्माकुमारी ,भारत स्वाभिमान मंच के सदस्यों के साथ साथ एसडीएम सुरेश जाधव,तहसीलदार सविता यादव,जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर एल शुक्ला , सीएमएचओ डॉ पुष्पराज सिंह ठाकुर, नगर निगम उपायुक्त आर पी बैस , व्यापार संघ के अध्यक्ष राजाराम केशरी, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, प्राचार्य मॉडल स्कूल डॉ. एस डी पाण्डेय , एपीसी शिक्षा विभाग संजय श्रीवास्तव सहित विभिन्न विद्यालयों के व्यवस्थापक छात्र छात्राएं व आम जनमानस उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!