A2Z सभी खबर सभी जिले की

ढीमर खेडा पुलिस का ग्राम चौपाल अभियान

ठगी से बचने के लिए जागरुकता अभियान

कटनी,

अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षित समाज निर्माण के उद्देश्य से कटनी जिले की पुलिस द्वारा व्यापक जन जागरूकता के लिए ग्राम चौपाल की शुरुआत की गई। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा, कानून पालन तथा अपराध रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Screenshot 2026 01 12 14 27 14 39 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी के चलते आज ग्राम बंधी कला में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के द्वारा क्रिकेट के मैदान पर ही ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा द्वारा अपने उद्बोधन में आम लोगों को बताया कि साइबर से साइबर ठगी से बचने के लिए जागरुकता जरूरी है इसके अलावा यातायात जागरूकता और नशा मुक्ति के संबंध में उपस्थित जनों को आवश्यक जानकारियां दी गई थाना प्रभारी द्वारा अपना मोबाइल नंबर देते हुए जनता से अपील की गई कि उनके गांव में होने वाली अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी गोपनीय रूप से वे पर्सनल मोबाइल नंबर पर फोन करके दे सकते हैं उनकी पहचान गोपनीय रहेगी।

पुलिस टीम द्वारा मुख्य रूप से निम्न विषयों पर जानकारीयां दी गई —

✔ नशा मुक्ति और ड्रग्स विरोधी संदेश

✔ महिलाओं एवं बालिका सुरक्षा, हेल्पलाइन 112 का प्रचार

✔ साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन 1930 की जानकारी

✔ ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रति प्रेरणा

✔ फेक न्यूज़ और अफवाहों से बचने की सलाह

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी आमजन से संवाद कर सुझाव प्राप्त करेंगे तथा यह संदेश देंगे कि “अपराध रोकथाम में पुलिस और जनता दोनों की समान भागीदारी आवश्यक है।”

जिला पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा जी ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 100/112 अथवा निकटतम थाने में दें।

उन्होंने कहा कि “पुलिस-जन सहयोग से ही सुरक्षित वातावरण और अपराध मुक्त समाज का निर्माण संभव है।” अभियान अगले कई दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!