अन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

स्वामी दिव्यानंद गिरी जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत भागवत ज्ञान कथा 17 जनवरी से नागपुर में

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित आठ दिवसीय भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, शुक्रवार 16 जनवरी2026

======> पूज्य गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी के मार्गदर्शन में , आर्ट ऑफ लिविंग,, नागपुर 17जनवरी से 24 जनवरी2026 तक प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता स्वामी दिव्यानंद गिरि जी महाराज के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 04:30 बजे से अमृत भवन सीताबर्डी नागपुर में होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार भव्य यज्ञ का शुभारंभ शनिवार 17 जनवरी2026 सुबह 08:00 बजे कलश यात्रा के साथ किया जायेगा, इस कलश यात्रा में पवित्र कलश धारण किए हुए 108 माताएं शामिल होंगी। जानकारी अनुसार यह कलश शोभायात्रा हनुमान मंदिर, सेंट्रल बाजार रोड, रामदासपेठ, से प्रारंभ होकर अमृतभवन पर समाप्त होगी। भागवत स्थापना एवं भागवत महात्म्य पाठ के साथ श्रीमद्भागवत कथा आरंभ होगी। जानकारी के अनुसार आठ दिवसीय प्रवचन के दौरान स्वामी दिव्यानंद गिरि जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा के प्रमुख प्रसंगों का वर्णन करेंगे। इसमे कपिल अवतार कथा, ध्रुव चरित्र, नरसिम्हा अवतार कथा, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव गोवर्धन पूजा, रुक्मणी विवाह वर्णन, तथा सुदामा चरित्र वर्णन होगा। इस महायज्ञ का समापन दिनांक 24 जनवरी 2026 प्रातःकाल 09:00 बजे भागवत होम, पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ होगा। 20260116 175048
श्रद्धालु भक्तजनों से इस आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शामिल होने की अपील की गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!