
बिहार मुंगेर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब के तत्वावधान में नगर के मध्य में अवस्थित सुभाष नगर में मनाई गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से भी माल्यार्पण किया गया सुभाष नगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब की ओर से अध्यक्ष श्री कुमार वर्मा ने सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को युवाओं के बीच प्रस्तुत किया। मुकेश कुमार सिन्हा ने उनके तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा को दोहराया। उनके अतिरिक्त वार्ड आयुक्त राजेश ठाकुर, गिरजा शंकर नलिन चौधरी, विजय कुमार वार्ड आयुक्त राहुल कुमार गुप्ता, अधिवक्ता अमरेंद्र वर्मा, रंजीत कुमार, सुनील मंडल इत्यादि ने नेताजी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी के अतिरिक्त जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया।







