A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने आयोजित किया रोजा इफ्तार और होली मिलन समारोह


कानपुर। शहर में बुधवार को ‘मुस्लिम राष्ट्रीय मंच’ द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनुपम छटा देखने को मिली। मंच के कानपुर प्रांत की ओर से पवित्र रमजान और होली के उपलक्ष्य में संयुक्त रूप से ‘रोजा इफ्तार एवं होली मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम प्रांत संयोजक अशफाक सिद्दीकी और वरिष्ठ भाजपा नेता आफताब आलम (आफताब पठान) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जहाँ एक ओर रोजेदारों ने साथ मिलकर इफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर फूलों की होली खेलकर देश की ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ को जीवंत किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल ने कहा कि रमजान आत्मसंयम सिखाता है और होली प्रेम का प्रतीक है। जब ये दोनों पर्व साथ मिलते हैं, तो समाज में सकारात्मकता और आपसी विश्वास मजबूत होता है। कार्यक्रम में इस्लाम अब्बास और रजा रिजवी ने भी सामाजिक एकता पर बल दिया।इस अवसर पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्याम सिंह पवार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अहमद, डॉ. शौकत खान, आलोक चतुर्वेदी, अबरार और गौसिया खानम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र की उन्नति और अमन-चैन के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम का समापन देश में शांति और भाईचारे की दुआ के साथ हुआ।

*कानपुर संवाददाता शादाब रईस की खास रिपोर्ट*

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!