A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़वन और पर्यावरण

राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी

*कोरबा* – हर वर्ष 14 मार्च को राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस मनाया जाता है,इस दिवस का उद्देश्य लोगों को तितलियों के महत्व, उनके जीवन चक्र तथा पर्यावरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना है,तितलियाँ प्रकृति की सुंदरता का प्रतीक होने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। ये जैव विविधता (Biodiversity) का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और किसी क्षेत्र के पर्यावरण की गुणवत्ता का संकेत भी देती हैं,जहां तितलियों की संख्या अधिक होती है, वहां का वातावरण अपेक्षाकृत स्वच्छ और प्राकृतिक रूप से संतुलित माना जाता है।

IMG 20260314 WA0001

तितलियाँ मुख्य रूप से फूलों के रस (Nectar) पर निर्भर रहती हैं,जब तितली एक फूल से दूसरे फूल पर जाती है तो उसके शरीर और पैरों पर परागकण (Pollen) चिपक जाते हैं, इसके बाद जब वह किसी दूसरे फूल पर बैठती है तो ये परागकण उस फूल के वर्तिकाग्र (Stigma) तक पहुंच जाते हैं, इस प्रक्रिया को परागण (Pollination) कहा जाता है, इसी परागण की प्रक्रिया से पौधों में बीज और फल बनने में सहायता मिलती है, जिससे वनस्पतियों का जीवन चक्र आगे बढ़ता है और पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होता है।

IMG 20260314 WA0000

तितलियों का जीवन चक्र भी प्रकृति का एक अद्भुत उदाहरण है, जिसमें अंडा, लार्वा (इल्ली), प्यूपा (कोकून) और अंत में वयस्क तितली का चरण शामिल होता है,यह परिवर्तन प्रकृति में जीवन के विकास और अनुकूलन का प्रतीक है,
पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से यह आवश्यक है कि हम प्राकृतिक आवास, फूलों वाले पौधों और हरित क्षेत्रों को संरक्षित रखें ताकि तितलियों और अन्य परागण करने वाले जीवों का अस्तित्व सुरक्षित रह सके।

IMG 20260314 WA0004

जितेंद्र सारथी ने इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा की अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं, रासायनिक कीटनाशकों का कम उपयोग करें तथा जैव विविधता के संरक्षण में सहयोग करें,तितलियों का संरक्षण दरअसल हमारे पर्यावरण और भविष्य के संरक्षण से जुड़ा हुआ है।

Show More

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!