
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* चनाटोरिया टोल प्लाजा के पास एक कार धू-धू कर जल उठी। इस भीषण अग्निकांड में गढ़ाकोटा के प्रतिष्ठित डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई है।जलती हुई कार का घटनास्थल पर जमा भीड़ और चीख-पुकार और आंखों के सामने राख होती खुशियां। सागर-दमोह रोड पर स्थित चना टोरिया टोल प्लाजा आज एक ऐसी ही दुखद घटना का गवाह बना। जानकारी के मुताबिक, गढ़ाकोटा के डॉक्टर नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ कार में सवार थे, तभी अचानक उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। कार ने देखते ही देखते आग का गोला रूप ले लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के बाद कार में सवार डॉक्टर नीलेश और दो अन्य लोग तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन बदकिस्मती से उनकी पत्नी कार के अंदर ही फंसी रह गईं। जब तक बचाव की कोशिश की जाती, आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। डॉक्टर की पत्नी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गढ़ाकोटा और सागर क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है कि आखिर आग शॉर्ट सर्किट से लगी या टक्कर के प्रभाव से।


