
वन्दे भारत न्यूज /प्रवीन कुमार / होडल (हरियाणा )23 फरबरी 2026 होडल कॉलेज में लगातार चल रहे तीसरे दिन मुख्य अतिथि श्री महेंद्र सिंह महावर थे, जिन्होंने स्वदेशी अपनाओ के महत्व और फायदों पर रोश्तनी डाली। उन्होंने पचासों वालंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा, “जब हम अपने देश की चीजों को अपनाते हैं, तो हम न केवल अपनी संस्कृति को बचाते हैं, बल्कि देश की तरक्की में भी योगदान देते हैं।” राजकीय महाविद्यालय होडल की ओर से आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई। सुबह स्वयंसेवकों ने व्यायाम और योगाभ्यास किया, जिससे शरीर और मन दोनों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात एनएसएस गीत गाकर वातावरण को देशभक्ति और सेवा भावना से सराबोर कर दिया गया।
योग और व्यायाम के बाद स्वयंसेवकों ने स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया, जिसने दिनभर की गतिविधियों के लिए ऊर्जा प्रदान की। शिविर में विद्यार्थियों का जोश और अनुशासन देखने योग्य रहा। तीसरे दिन भी विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने सेवा, समर्पण और टीम भावना का परिचय दिया।राजकीय महाविद्यालय होडल की तरफ़ से चलाए जा रहे सात दिवसीय NSS शिविर के तीसरे दिन की शानदार शुरुआत हुई। सुबह की शुरुआत व्यायाम, योगा, और NSS गीत के साथ हुई, जिससे दिनभर की ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
आज के मुख्य अतिथि श्री महेंद्र सिंह महावर थे, जिन्होंने स्वदेशी अपनाओ के महत्व और फायदों पर रोश्तनी डाली। उन्होंने पचासों वालंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा, “जब हम अपने देश की चीजों को अपनाते हैं, तो हम न केवल अपनी संस्कृति को बचाते हैं, बल्कि देश की तरक्की में भी योगदान देते हैं।” उनके शब्दों ने सभी को प्रेरित किया और स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे स्वदेशी अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा मिलता है।एनएसएस वॉलंटियर ने गाँव के लोगो के साथ मुलाक़ात करके उनसे गाँव की समस्याओ के बारे में जाना और लोगो से उनके परिवार के विद्यार्थियों के बारे में भी बात की गई ।इसके बाद, सभी वालंटियर्स तालाब की तरफ गए, जहाँ उन्हें तालाब के महत्व और प्रकृति के संरक्षण के बारे में बताया गया। उन्होंने जाना कि कैसे तालाब जल संचयन और जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण हैं, और कैसे हम उनकी सफाई और संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। इसके बाद स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया गया, जिसमें सभी ने साथ बैठकर भोजन किया और एक-दूसरे के साथ बातचीत की। कार्यक्रम में वीरेश सर (NSS अधिकारी), श्रीमती भक्ति सुधा , मोनिका जी और संतोष जी उपस्थित रहे जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।शाम को खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने जमकर हिस्सा लिया और एक-दूसरे के साथ तालमेल बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेश सर ने की, जिन्होंने सभी को प्रेरित किया।