A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खरगोन न्यूज:- जिले में जनगणना 2027 हेतु तकनीकी सहायक व मल्टी टास्किंग के लिए ई-निविदा आमंत्रित

जिले में जनगणना 2027 हेतु तकनीकी सहायक व मल्टी टास्किंग के लिए ई-निविदा आमंत्रित

खरगोन 21 फरवरी 2026। मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्रालय विभाग, जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के आदेशानुसार खरगोन जिले में जनगणना 2027 के लिए मानव संसाधन आउटसोर्स के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु ई-निविदा आमंत्रित की गई हैं।

जिला स्तर पर उपस्थिति से जून 2027 तक 2 तकनीकी सहायक प्रतिमाह अधिकतम 25 हजार रुपये एवं 01 मल्टी टास्किंग स्टाफ प्रतिमाह अधिकतम 18 हजार रुपये की आवश्यकता है, जबकि चार्ज तहसील एवं नगरीय स्तर पर 20 तकनीकी सहायक प्रतिमाह अधिकतम 25 हजार रुपये की सेवाएं ली जानी हैं। इच्छुक फर्मों एवं संस्थाओं से ई-निविदाएं www.mptenders.gov.in पोर्टल पर 24 फरवरी 2026 प्रातः 10:30 बजे से 10 मार्च 2026 दोपहर 3:00 बजे तक जमा करने का समय निर्धारित किया गया है। साथ ही संपूर्ण निविदा की हार्ड कॉपी सीलबंद लिफाफे में 10 मार्च 2026 शाम 6:00 बजे तक शाखा जनगणना कक्ष क्रमांक 211 कलेक्टर कार्यालय जिला खरगोन में जमा करनी होगी। प्राप्त निविदाओं का तकनीकी मूल्यांकन 11 मार्च 2026 सायं 03 बजे निविदा समिति के समक्ष किया जाएगा, जिसमें पात्र निविदाकारों की ही वित्तीय ऑफर की निविदाए खोली जाएगी। निविदा संबंधी समस्त जानकारी जिले की वेबसाइट www.khargone.nic.in एवं www.mptenders.gov.in पर उपलब्ध है। यह निविदा कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के आदेशानुसार अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर द्वारा जारी की गई है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!