A2Z सभी खबर सभी जिले की

इंस्पेक्टर रितेश शाह को संवेदनशील कोतवाली, राणा को फिर से वहीं कोतवाली, इसी के साथ कई कोतवाल इधर-उधर

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

इंस्पेक्टर रितेश शाह को संवेदनशील कोतवाली, राणा को फिर से वहीं कोतवाली, इसी के साथ कई कोतवाल इधर-उधर

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद की कई कोतवालियों के प्रभारी बदले हैं। देहरादून से तबादला होकर आए इंस्पेक्टर को ज्वालापुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि इंस्पेक्टर रितेश शाह को संवेदनशील कोतवाली भगवानपुर, इंस्पेक्टर कुंदन राणा को फिर से नगर कोतवाली की जिम्मेदारी दी है।

 

नगर कोतवाल इंस्पेक्टर रितेश शाह को भगवानपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। भगवानपुर के कोतवाल राजीव रोथान को देहरादून बुलाया गया था।

 

इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा को ज्वालापुर से हरिद्वार नगर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून से आए इंस्पेक्टर चंद्रभान को ज्वालापुर कोतवाली की कमान दी गई है। इंस्पेक्टर विजय सिंह को बहादराबाद से झबरेड़ा भेजा गया है।

 

मंगलौर से कोतवाल अमरजीत को बहादराबाद की जिम्मेदारी दी गई है। बुग्गावाला से भगवान सिंह मैहर को मंगलौर कोतवाली भेजा गया।

 

एसआई अंकुर शर्मा को बुग्गावाला थाना अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह भगवानपुर में एसएसआई के पद पर तैनात थे।

 

 

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!