

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर में कानून ने एक बार फिर साफ कर दिया,“पद बड़ा हो सकता है, लेकिन कानून सबसे ऊपर है।”नए बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडे की सफारी गाड़ी पर उस समय पुलिस का शिकंजा कस गया, जब वाहन नौगांव रोड पर तेज रफ्तार में गुजर रहा था। पुलिस ने गाड़ी रोककर दस्तावेजों की जांच की तो सामने आया कि गाड़ी में काली फिल्म लगी हुई थी,अवैध रूप से हूटर लगा था,वाहन का बीमा नहीं था,दस्तावेज अधूरे पाए गए,इन गंभीर नियम उल्लंघनों को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर लिया। मामले में ओरछा रोड थाना में वैधानिक कार्रवाई जारी है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि“नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल या पद से जुड़े हों।”









