
सतना : जिले के लोकप्रिय एवं लोकसभा के वरिष्ठ सांसद श्री गणेश सिंह जी को भारत-उज्बेकिस्तान फ्रेन्डसिप पार्लियामेंट्री ग्रुप का अध्यक्ष नामांकित किया गया है। इस संबंध में लोकसभा सेक्रेट्रिएट (कांन्फ्रेंस और प्रोटोकॉल शाखा द्वारा) 23 फरवरी को 18वी लोकसभा के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन माननीय सांसद जी अपने अद्भुत एवं बहुमुखी नेतृत्व क्षमता से बहुत ही उत्कृष्ट ढंग से निर्वहन करेंगे तथा उनके मार्गदर्शन में भारत-उज्वेकिस्तान संबंधों को नई दिशा मिलेगी।







