
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 28 फरवरी2026
* गौरैला पेन्ड्रा मरवाही *
=========
======-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के आयोजित होने वाली 6 कक्षा नौवीं एवं कक्षा ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के समय सारीणी में परिवर्तन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब कक्षा नौवीं एवं बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं 30 मार्च 2026 से लेकर 09 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 09 बजे से लेकर सुबह 12:15 बजे तक ली जायेंगी। जीपीएम जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी किए गए संशोधित समय सारणी के अनुसार अब यह परीक्षाएं 30 मार्च 2026 सोमवार को कक्षा नौवीं की हिन्दी विषय और कक्षा ग्यारहवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 01 अप्रैल 2026 बुधवार को कक्षा नौवीं की अंग्रेजी विषय और कक्षा ग्यारहवीं की हिन्दी विषय की परीक्षा निर्धारित की गई है। 02 अप्रैल 2026 गुरूवार को नौवीं कक्षा के लिए संस्कृत विषय और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व, तथा गणित एवं भौतिक शास्त्र की परीक्षा देगे। 04 अप्रैल 2026 शनिवार को नौवीं कक्षा के छात्र विज्ञान और ग्यारहवीं के छात्र राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र की परीक्षा देंगे। 06 अप्रैल 2026 सोमवार को नौवीं के छात्र समाजिक विज्ञान और ग्यारहवीं कक्षा के छात्र गणित, जीव विज्ञान, अर्थ शास्त्र, पशुपालन दुग्ध प्रौद्योगिकी ,मत्स्य एवं कुक्कुट पालन से संबंधित परीक्षा देगे। 08 अप्रैल 2026 बुधवार को नौवीं कक्षा के छात्र गणित और गयारहवी कक्षा के छात्र भूगोल विषय की पीरक्षा देंगे। 09 अप्रैल 2026 गुरूवार परीक्षा के अंतिम दिन कक्षा नौवीं एवं कक्षा ग्यारहवीं दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सभी व्यवसायिक विषयों की परीक्षिएं संपन्न होंगी। सभी परीक्षार्थियों को तय समय सारणी के अनुसार परीक्षा के दौरान सुबह 09 बजे तक परीक्षा केंद्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। परीक्षा की उत्तर पुस्तिका वितरण कार्य सुबह 09:05 बजे , प्रश्न पत्र वितरण अध्ययन के लिए सुबह 09:10बजे से एवं उत्तर लेखन का कार्य सुबह 09:15 बजे से लेकर दोपहर में12:15 बजे तक के लिए निर्धारित किया गया है।।
