A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

हनुमान प्राकट्योत्सव पर धर्मरक्षा संगठन ने निकाली शोभायात्रा, विधायक लारिया ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

IMG 20260402 WA0266IMG 20260402 WA0266

IMG 20260402 WA0269सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *श्री सिद्धेश्वर मंदिर, सदर के तत्वावधान में श्री हनुमान प्राकट्योत्सव का पर्व हर्षोल्लास और आध्यात्मिक भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर धर्मरक्षा संगठन द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर अपनी आस्था प्रकट की।ംशोभायात्रा का शुभारंभ सिद्धेश्वर मंदिर, कछयाना क्षेत्र से विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर किया गया। यह यात्रा सदर के मुख्य मार्गों से होते हुए भगवानगंज, राहतगढ़ बस स्टैंड, कटरा और तीनबत्ती से होती हुई पुनःसिद्धेश्वर मंदिर, सदर पर संपन्न होगी। पूरी यात्रा के दौरान मार्ग ‘जय श्री राम’ और ‘वीर हनुमान’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने शोभायात्रा की अगवानी की। उन्होंने भगवान हनुमान के रथ पर पुष्प वर्षा कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि “हनुमान जी शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। आज का यह दृश्य अद्भुत है। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि हमारे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। शोभायात्रा का दृश्य अत्यंत विहंगम और मनमोहक था। परम्परागत वाद्य यंत्रों, ढोल-ढमाकों और शंख की मंगल ध्वनि ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय निवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया।भीषण उत्साह के बीच भक्तों का रोम-रोम पुलकित नजर आया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!