A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीति और प्रशासनलाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

श्री बंशीधर नगर सहायक महानिरीक्षक ने नगर ऊंटारी उपकारा का किया निरीक्षण

सहायक महानिरीक्षक ने नगर ऊंटारी उपकारा का किया निरीक्षण

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा: राज्य के जेल महानिरीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को नगर ऊंटारी उपकारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण सहायक महानिरीक्षक तुषार गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम द्वारा किया गया।
टीम ने कारा परिसर का विस्तृत निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जेल संचालन शुरू करने से पूर्व आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

FB IMG 1775223419274
निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक तुषार गुप्ता ने जेल अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जेल संचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जाए।

FB IMG 1775223409059
इस मौके पर प्रोबेशन ऑफिसर चंद्रमौलि सिंह, सेक्शन ऑफिसर आशीष जायसवाल समेत मंडल कारा गढ़वा के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!