A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

भारत में पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह से बंद होंगे

28 जुलाई को रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पूरी तरह से बंद होने की जानकारी दी।

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 29 जुलाई 2026 ।।

नागपुर—:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार भारत म् पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद होंगे। 28 जुलाई को रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पूरी तरह से बंद होने की जानकारी दी। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को पूरी तरह से बंद किए जाने का आदेश जारी किया है। आरबीआई ने अपने एक बयान मे बतलाया कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने 08 जुलाई 2026 के आदेश और 22 जुलाई 2026 के आदेश के साथ यह निर्देश जारी किया है। रिजर्व बैंक ने अप्रैल 2026 में लगातार नियमों की अनदेखी करने के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लायसेंस को रद्द कर दिया था। लायसेंस रद्द किए जाने के साथ ही रिजर्व बैंक ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि वह बैंक को बंद कराने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय भी जायैगा। जानकारी अनुसार पेटीएम एप्प, यूपीआई, और अन्य डिजिटल भुगतान की सर्विसेस अभी भी समान्य रूप से चलती रहेंगी, क्योकि यह पेटीएम पेमेंट्स बैंक से अलग ऑपरेट होती हैं। मालूम हो कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक भारत का ही एक बैंक है, जो कि वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। पेटीएम पेमेंट्स बैंक का उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना, बचत खाते, यूपीआई, वाॅलेट, तथा अन्य डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध करवाना था। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लोन नहीं दे सकता था, क्योकि पेमेंट्स बैंकों को इसके लिए अनुमति नहीं दी गई थी।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!