A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप्प व्हाटसएप ने बेव- बेस्ड कालिंग फीचर को लाॅच कर दिया है।

अब एप्प को डाउनलोड किए बिना लैपटॉप- कंप्यूटर से काॅल कर सकेंगे

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 29 जुलाई 2026 ।।

—:: प्राप्त जानकारी अनुसार मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाटसएप ने बेब-,बेस्ड कालिंग फीचर को लाॅच कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब यूजर्स को लैपटॉप कंप्यूटर पर आडियो वीडियो काॅल करने के लिए अलग से डेस्कटॉप एप्लीकेशन को डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, अब सीधे अपने बेव ब्राउजर से ही आडियो वीडीयो काॅल कर सकेंगे और काॅल को रिसीव भी कर सकेंगे। मेटा कंपनी का कथन है कि यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए बहुत आसान होगा जो कि काॅलेज कंप्यूटर का उपयोग करते हैं , या फिर वर्क लैपटॉप पर काम किया करते हैं, जहां एप्प डाउनलोड करने की इजाजत नही रहती है। जानकारी अनुसार बेब कालिंग में चार खास फीचर मिलेंगे-: पहला-: वन ऑन वन और ग्रुप कालिंग-: ब्राउजर के माध्यम से यूजर एक व्यक्ति से बात करने के साथ साथ ही ग्रुप कालिंग भी कर पायेंग । दूसरा फीचर-: स्क्रीन शेयरिंग और रिएक्शन-: काॅल करने के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर करने और रिएक्शन देने की सुविधा ब्राउजर पर रहेगी। तीसरा फीचर-: डेडिकेटेड काॅलस टैब-: यूजर्स को बेब इंटरफेस पर एक अलग काॅलस टैब मिलेगा, जीस पर वे अपनी पूरी काॅल हिस्ट्री और फेवरिट्र देख सकेंगे। चौंथा फीचर-: बिना एप्प के आसानी के साथ एक्सेस-: ब्राउजर पर पहले से काम कर रहे यूजर्स को बिना प्लेटफार्म छोड़े ही सीधे काॅल से जुड़ने की सुविधा मिलेगी। जानकारी अनुसार बेब कालिंग के साथ व्हाटसएप ने काॅल ट्रांसफर फीचर को भी पेश किया है। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स कीसी भी चालू ग्रुप काॅल को डिस्कनेक्ट किए बिना ही एक डिवाइस से दूसरे अन्य डिवाइस पर शिफ्ट कर सकते हैं। ग्रुप काॅल की सुरक्षा के , मैनेजमेंट को बेहतर फनाने के लिए वेटिंग रूम फीचर भी इसमे दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह सभी नये फीचर्स ग्लोबल रोलआऊट के अंतर्गत धीरे धीरे यूजर्स तक पहुंचाए जा रहे हैं।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!